फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं 

Tue, 26 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नगला कलां में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गृह कलेश बढ़ा रही शराब की दुकान के खिलाफ सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाएं नंगला कलां गांव के ठेके पर पहुंच गईं। हाथ में डंडे लेकर नारेबाजी करते हुए दुकान बंद कराने की आवाज बुलंद कर डालीं। कहा कि, दुकान से शराब पीने के बाद लोग घर आकर लड़ते झगड़ते हैं। 
विज्ञापन


अमरोहा तहसील क्षेत्र के मकनपुर गांव के नाम से नंगला कलां गांव में शराब की सरकारी दुकान है। सोमवार की दोपहर गांव की महिलाएं  व युवतियां सरकारी दुकान के सामने इकट्ठा हुईं। कई अन्य लोग भी शामिल हुए। यहां महिलाओं व युवतियों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शराब की दुकान युवाओं को भी बर्बाद कर रही है। गांव में प्रदर्शन करने के बाद महिलाएं कलेक्ट्रेट पर भी पहुंची थीं। यहां जिलाधिकारी से शराब की सरकारी दुकान बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में दयावती, दीपिका, रानी, स्वाति, लक्ष्मी, संजीव कुमार, महावीर सिंह, प्रमोद कुमार, दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें