हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा में स्थित एक ढाबे पर छापेमारी पुलिस ने एक हजार लीटर एक्सट्रा न्यूटल एल्कोहल बरामद किया है। एल्कोहल में पानी का मिश्रण कर शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक शराब फैक्ट्रियों को जाने वाले टैंकर से एल्कोहल को चुराया जाता है। उसमें पानी का मिश्रण कर शराब तैयार की जाती है। अल्कोहल की जरा सी ज्यादा मात्रा जानलेवा हो सकती है।
रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मनौटा में एक ढाबे पर टैंकर से भारी मात्रा में एल्कोहल चोरी कर उससे शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और केमिकल में पानी मिलाकर शराब तैयार करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से करीब एक हजार लीटर एक्सट्रा न्यूटल एल्कोहल बरामद किया गया।
कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि करीब एक हजार लीटर एक्सट्रा न्यूटल एल्कोहल बरामद किया गया। इसे जरूर शराब फैक्ट्रियों को जाने वाले टैंकरों से चुराया गया होगा। मौके से शिवकुमार उर्फ नन्हें पुत्र खचेड़ू व सूरजमल पुत्र खजान सिंह निवासी गांव करनपुर माफी, सोनू कुमार निवासी सलामतपुर थाना डिडौली व बाबू पुत्र इश्हाक निवासी अम्हेड़ा थाना डिडौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुखबिर की सूचना पर गजरौला पुलिस ने सुबह करीब सात बजे गांव तिगरी गंगा किनारे जंगल में दबिश दी। उप निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी की। एक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक की ओर से रामनिवास निवासी गांव दहरा चक समेत नन्हें, जाकिर व फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामनिवास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। रामनिवास से 2070 लीटर कच्ची शराब से भरे आठ ड्रम और देशी फाइटर शराब के पचास पव्वे भरे और पचास पव्वे खाली बरामद किये हैं।