अमरोहा। अमरोहा रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के यात्रियों को जल्द ही स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलने वाली है। रेलवे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। स्टेशन पर वाईफाई के दो उपकरण लगा भी दिए गए है।
रेलवे यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीर है। ट्रेेनों के अलावा स्टेशन पर भी यात्रियों को सुविधा मुहैया करने पर जोर दिया जा रहा है। इस सिलसिले में अमरोहा रेलवे स्टेशन को वाईफाई सुविधा से लैस करने की तैयारी है। ताकि स्टेशन पर रोजाना आने जाने वाली करीब पांच हजार यात्री इसका लाभ ले सके। रेलवे की ओर से अनुबंधित कंपनी ने स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा देने के लिए वाईफाई के दो उपकरण लगा दिए है। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर इस साल यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। स्टेशन पर वाईफाई उपकरण लगा दिए गए है।