क्षेत्र के एक गांव में पति को कई बार फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। पत्नी को शक है कि उसके पति के गांव की ही किसी महिला के साथ संबंध है। इसके चलते उसका पति आए दिन बिना बताए घर से गायब हो जाता है। रविवार को भी व्यक्ति पत्नी को बताएं बिना घर से निकल गया। पति के घर से बाहर होने की जानकारी मिलने पर पत्नी ने पति को कई बार फोन किया, लेकिन व्यक्ति ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते महिला ने रविवार रात को घर में रखे जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर रात में ही परिजनों ने महिला का अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।