फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा जेल जाएगा : सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी अपनी बयानबाजी की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा वह जेल जाएगा।
विज्ञापन

वायरल वीडियो सैदनगली का बताया जा रहा है। बुधवार को वह सैदनगली में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के वार्ता करते हुए कहा कि आज का समय बहुत बुरा है। आज की स्थिति तो ये है कि जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा वह जेल जाएगा। आजम खां को जो जेल भेजा गया है। वह विपक्ष के नेताओं को एक संदेश है, जिसमें बताया है कि अगर आप भाजपा के खिलाफ बोलेंगे तो आप भी जेल में जाएंगे। आजम खां साहब के साथ जो हो रहा है वह देश में किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। हेट स्पीच के मामले में बीजेपी के नेता पर आठ सौ रुपये का जुर्माना है, जबकि आजम खां को जेल। सरकार ने उनकी विधानसभा की सदस्या समाप्त कर दी। पता नहीं संविधान में बदलाव करना चाहते हैं या क्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें