फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बुखार डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। नौगांवा सादात के आलमपुर कैच गांव में भी बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। यहां 25 वर्षीय तमन्ना की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। डेंगू से हुई मौत से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर कैच में पिछले एक माह से बुखार और डेंगू प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। कई लोग मेरठ, दिल्ली, मुरादाबाद में इलाज करा रहे हैं। गांव में असगर अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा सात बेटी और एक बेटा है। चौथे नंबर की बेटी तमन्ना पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ती गई। लिहाजा डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों ने तमन्ना को मेरठ के श्री गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 27 अक्तूबर को जांच में तमन्ना को डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार की रात इलाज के दौरान तमन्ना की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों शव को घर ले आए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। आरोप है कि गांव में तमाम लोग बीमार हैं। डेंगू और बुखार जान लील रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें