फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सिगरेट नहीं मिला तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कस्बे में सिगरेट देने से मना करने पर हुए विवाद में युवक ने दोस्त पर ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मेरठ रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी तंजीम अहमद रविवार की रात को अपने घर के नजदीक ही रास्ते में पैदल जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के एक युवक से सिगरेट मांगा, नहीं देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वहां पर खड़े एक फल के ठेले से चाकू उठाकर तंजीम के पेट पर हमला कर दिया। हमले के बाद युवक की आंत बाहर निकल आई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी अब्दुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घायल युवक का मेरठ में उपचार कराया जा रहा है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें