फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का साथ छोड़ने को कहने पर युवक ने खाया जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-ब्याह में नाचने गाने का काम करने वाले युवक ने दोस्त का साथ छोड़ने को कहने पर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में नाचने का काम करता है। कई साल पूर्व उसकी शादी हो गई लेकिन अधिकांश समय वह घर से बाहर रहता था। इस कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने देवर के साथ रहने लगी। बताया जाता है कि युवक रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी साउंड संचालक के साथ कई कार्यक्रमों में गया। इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने गजरौला एक मोहल्ले में किराए पर कमरा ले लिया और यहीं पर एक साथ रहने लगे। दोनों के बीच समलैंगिक संबंध होने की चर्चा फैल गई। उधर युवक के परिजनों को दोस्ती संदिग्ध लगने पर वह बुधवार को युवक के कमरे पर आए। इस दौरान दोनों दोस्त कमरे पर मिले। युवक के परिजनों ने उससे साथ चलने को कहा। युवक अपने दोस्त को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ और जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें