फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने तिलक कर भाइयों की दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
अमरोहा बस में खिड़की से बच्ची को पकड़ाता युवक। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
भाईदूज का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। भाइयों के घर पहुंचीं बहनों ने तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

बहनों ने अपने भाइयों के तिलक कर गोला भेंट किया। तो भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिए। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बहनों ने भाईदूज त्योहार के चलते नए परिधान पहन अपने भाइयों का तिलक कर मुंह मीठा कराया। सुबह से मिठाइयों की दुकान पर खरीदारी को भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बहनों ने अपने भाइयों की पसंद की मिठाई खरीदी। यही हाल गोले की दुकानों पर देखने को मिला। भाइयों को भेंट स्वरूप देने को बहनों ने गोले की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें