फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उधार के पैसे मांगने पर खिलाया जहर, माैत

Sun, 02 Nov 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। गांव हुसैनपुर निवासी विक्रम सिंह ने उधार के पैसे मांगने पर गांव के चार लोगों पर अपने भाई जसवीर सिंह को मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई जसवीर सिंह 12 अक्तूबर की दोपहर उधार के पैसे मांगने गांव की ही ओमवती के घर गया था। जहां पर आरोपियों ने भाई जसवीर सिंह की पिटाई की और जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद जसवीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर हुसैनपुर निवासी ओमवती और मुरादाबाद के थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव अडोला माफी निवासी हिमांशु, भूप सिंह उर्फ मुन्ना व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें