फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब्रेला हेडिंग- व्यवस्थाएं हुईं धड़ाम, हाईवे और तिगरी में लगा जाम

विज्ञापन
हाईवे पर ब्रजघाट चौकी के आगे लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
अमरोहा। पितृ अमावस्या पर हापुड़ पुलिस की लापरवाही हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दस घंटे हाईवे जाम की गिरफ्त में रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की तड़के दो बजे से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में उमड़ी भीड़ में शामिल श्रद्धालुओं ने अपने-अपने वाहन ब्रजघाट में घाट की सीढ़ियों को जाने वाली सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कर लिए थे। इसके अलावा वहां डग्गामार वाहनों की अवैध पार्किंग से भी हालात बिगड़ने लगे। यही वजह रही कि हाईवे पर जाम लग गया। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई वैसे-वैसे जाम की समस्या और गहराती गई। दिन निकलते तक सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन जाम की गिरफ्त में आते गए। सुबह को भीड़ और बढ़ी तो जाम गजरौला थाना क्षेत्र में भी आ गया। हाईवे पर संजीवनी आयुर्वेदिक कालेज के सामने तक जाम में फंसे वाहनों की कतारें लग गई थीं। ब्रजघाट में वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस भी जाम खुलवाने को मशक्कत करती नजर आई। अपराह्न 12 बजे तक ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें