फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! बिगड़ रहा मौसम का मिजाज, ठंड-धूप से खा ना जाएं धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावधान! पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। बारिश होने का अनुमान बने है। शुक्रवार को भी सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। दो दिन से धूप नहीं निकली है। कहीं इस ठंड-धूप से धोखा न खा जाएं। अगर आप दिन में घर से निकलते वक्त धूप देखकर गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं तो आप इस चटक धूप में धोखा खा सकते हैं। इस मीठी ठंड में धूप बेअसर साबित हो रही है। चटक धूप भी निकले तो लापरवाही न बरतें। मौसम में गलन शुरू हो गई है। नतीजतन ठिठुरते नजर आ रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापतान 14 डिग्री सेल्सियस रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाला समय में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। अगले दो दिन तक बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें