फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफूरपुर में खड़ी मालगाड़ी से चोरी किया 40 बोरे गेहूं

Sat, 01 Oct 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
wheat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ट्रेनों और मालगाड़ियों की सुरक्षा राम भरोसे हैं। ट्रेनों में तो रेलवे पुलिस गश्त भी कर लेती हैं, मालगाड़ी की तो कोई चिंता ही नहीं करता है। जंगलों और छोटे स्टेशनों पर इन्हें ऐसे ही खड़ा कर दिया जाता है। ऐसी ही मामला काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया है।
विज्ञापन


काफूरपुर में दो दिन से खड़ी मालगाड़ी से कुछ लोग गुरुवार रात को मालगाड़ी से गेहूं निकाल रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रजबपुर पुलिस ने चोरों को पकड़ा और इसे रेलवे पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद भी जीआरपी और आरपीएफ इसके बारे में जानकारी देने से इंकार कर रही है। 

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की निष्क्रियता के चलते ट्रेनों में चोरी और लूट की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। न तो रेलवे का माल सुरक्षित है और न ही ट्रेनों में मुसाफिर। रात में मालगाड़ियों की सुरक्षा के लिए कोई जवान तैनात दिखाई नहीं देता। सरकारी माल की सुरक्षा भगवान भरोसे हो जाती है। इनकी निष्क्रियता का फायदा चोर-बदमाश उठा रहे हैं।
विज्ञापन


 
इसकी बानगी बृहस्पतिवार की रात देखने को मिली। काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसमें अनाज लदा था। कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं होने के कारण पड़ोस के गांव के चार लोग इस पर टूट पड़े। मालगाड़ी की खिड़कियों को तोड़ कर इससे भारी संख्या में अनाज की बोरियां चोरी कर ली। 

ग्रामीणों की सूचना पाकर रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अनाज की चोरी कर भाग रहे चार आरोपियों को थाना पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चारों आरोपी चांदनगर गांव के हैं। 40 बोरी गेहूं को पास के खेत में छुपाया गया था। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। थाना पुलिस के फोन करने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। चारों आरोपियों को थाना पुलिस ने जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि मालगाड़ी में चोरी करते चार आरोपी हत्थे चढ़े हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। और भी कई घटनाएं सामने आ सकती हैं।

करनाल से हरदोई जा ही थी मालगाड़ी
जिस मालगाड़ी से बृहस्पतिवार की रात अनाज की बोरियां चोरी की गईं, वह हरियाणा राज्य के करनाल जनपद से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले जा रही थी। रूट साफ नहीं होने के कारण उसे काफूरपुर में खड़ा कर दिया गया था। इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान नहीं होने का फायदा उठाते हुए आस पड़ोस के ग्रामीण टूट पड़े। स्टेशन मास्टर नरेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी से अनाज की बोरियां चोरी हुई हैं, मगर उनको यह जानकारी नहीं है कि चोर कितनी बोरियां ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें