फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला संबंधी जो भी कार्य अधूरे हों, शीघ्र पूरे हों : डीएम

Thu, 09 Nov 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी मेले की तैयारियों के मद्देनजर डीएम ने मेला परिसर में अधीनस्थों के साथ बैठक की और मेले के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करा लें। शाम के समय तिगरी घाट पर दीप प्रज्जवलन एवं गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। बुधवार को मेला परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि मेले की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेला संबंधी जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जाए। कृषि उपनिदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में कृषि प्रदर्शनी के आयोजन के साथ डेयरी एवं स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगें। प्रभारी अधिकारी मेला एडीएम माया शंकर यादव को निर्देश देते हुए कहा कि सभी की जगह चिन्हित कर ली जाए। कार्यक्रम तय कर लिए जाए। दिन में लोकल कार्यक्रम भी रखे जाएं। समूह के उत्पाद का स्टॉल भी लगाए जाएं। शौचालय की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। पानी के टैंकर रखवाया जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। सड़कों की व्यवस्था ठीक हो, धूल न उड़े इसके लिए समय समय पर पानी का छिड़काव भी होना चाहिए। बैठक के बाद तिगरी घाट पर दीप प्रज्जवलन एवं गंगा आरती का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम माया शंकर यादव, डीएफओ एसपी सिंह, एसडीएम राजीव राज, सीओ श्वेताभ भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें