फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले डूबी दोस्ती: दोस्तों के लिए ला रहे थे शराब, 24 पेटियों का किया था इंतजाम, हरियाणा-चंडीगढ़ से उठाया था माल

Wed, 01 Mar 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

ब्रजघाट चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान टीयूवी 300 कार पकड़ी। कार की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न मार्का शराब की 24 पेटी लदी थीं। कार सवारों को उतार कर उनकी तलाशी ली। दोनों के कब्जे से 315 बोर के एक-एक तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में होली पर दोस्तों को पिलाने के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ से कार में शराब ला रहे सैदनगली के इकौंदा निवासी सुक्खन व मुरादाबाद के पीतल नगरी निवासी राजू को पुलिस ने पकड़ लिया। कार में शराब की 24 पेटी लदी हुई थीं।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ब्रजघाट चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान टीयूवी 300 कार पकड़ी। कार की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न मार्का शराब की 24 पेटी लदी थीं। कार सवारों को उतार कर उनकी तलाशी ली। दोनों के कब्जे से 315 बोर के एक-एक तमंचा बरामद किया। उनके कब्जे से चार कारतूस भी मिले। पुलिस दोनों को गजरौला थाने में आई।
विज्ञापन

यहां सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा व चंडीगढ़ आते-जाते रहते हैं। वहां पर शराब सस्ती मिल जाती है। इसलिए होली पर दोस्तों को शराब पिलाने के लिए वहां से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें