फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से संभल का बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन कांबिग करने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश हाल ही में नगर में हुई चोरी की दो घटनाओं में शामिल होने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात हसनपुर पुलिस गजरौला मार्ग चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गजरौला की दिशा से एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने के लिए इशारा किया गया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। घायल की पहचान इमामुद्दीन निवासी बड़ा गुंबद जनपद संभल के रूप में हुई। जबकि फरार बदमाश की पहचान बब्बू निवासी काला शहीद हसनपुर के रूप में हुई।
सीओ दीप कुमार पन्त ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इमामुद्दीन पर चोरी और लूट के 12 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। हाल ही में नगर में दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बदमाश ने स्वीकार की है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस, 17 हजार 500 रुपये, दुकान से चोरी चोरी की गई सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान, एसएसआई ब्रजमोहन, एसआई विकास कुमार, एसआई सतीश कुमार, एसआई राजकुमार, सिपाही गौरव तोमर, तरुण तालान,प्रदीप कुमार, शिवा हुड्डा, लाल सिंह, गमन कुमार,संजय सिंह व राहुल ढाका और एसओजी सर्विलांस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें