फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान की रात, खूब बजेगा बैंड, निकलेगी बरात

विज्ञापन
wedding season on for hindus on dev uthan ekadashi
विज्ञापन
अमरोहा। तीन माह के इंतजार के बाद देवोत्थान एकादशी से शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। देवोत्थान एकादशी की रात ही अच्छा सहालग है। नवंबर माह में नौ दिन तक शादियों के लिए शुभ-मुहूर्त है। लोग शादियों की तैयारियों में जुटे हैं। नगर के तमाम बैंक्वेट हाल में शहनाई गूंजेगी।
विज्ञापन

बाबा गंगानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि पिछली 11 जुलाई से हिंदु समाज में विवाह आदि शुभ कार्य रुक गए थे। कल यानी आठ नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु चतुर्मास निद्रा से जाग जाएंगे। जिसके बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इसी दिन से विवाह कार्य भी शुरू हो जाते हैं। देवोत्थान के दिन भी जिले में शादियों की धूम रहेगी। शुभ-मुहूर्त पर शादी करने के लिए परिजन पहले से ही शहर के बैंक्वेट हाल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, टेंट, लाइट, कैटरिंग, फूल माला, फोटोग्राफर को बुक कर चुके हैं। सहालग की दस्तक से बाजार में रौनक लौट आई है। लोग शादियों की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बार शादियों के शुभ मुहूर्त की कमी नहीं है। नवंबर माह में देवोत्थान एकादशी समेत नौ तिथियों में शादियों की धूम रहेगी। जबकि फरवरी माह में सबसे ज्यादा 13 दिन तक शादियों का संयोग बन रहा है। शहनाईयों की यह धूम दो मार्च तक रहेगी।
15 दिसंबर से नौ जनवरी तक गुरु अस्त
अमरोहा। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि आठ नवंबर से शादियों का साया शुरू होगा। बीच-बीच में शहनाइयों की गूंज शांत भी होगी। बताया कि आगामी 15 दिसंबर से नौ जनवरी तक गुरु अस्त रहेगा। लिहाजा शादियां नहीं हो सकेंगी। इसके बाद फिर 15 जनवरी से दो मार्च तक शादियों के लिए शुभ-मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों की शुभ तिथियां
नवंबर में आठ, 19, 20, 21, 22, 23,24, 28, 30
दिसंबर में एक, दो, तीन, सात, आठ, 11, 12,
जनवरी माह में 15, 16, 17, 18, 20, 26, 29, 30, 31
फरवरी माह में एक, दो, चार, नौ, 10, 12, 15, 16, 21, 25, 26, 27, 28,
मार्च में एक, दो तिथियां रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें