फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मतदान केंद्रों पर लगेंगे वेब कैमरे, होगा लाइव टेलीकास्ट

Mon, 17 Apr 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। इनका लाइव टेलीकास्ट होगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस काम के लिए चुनाव आयोग ने एक कंपनी को चुना है। उसके द्वारा ही मतदान केंद्रों का सर्वे कर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर भी कैमरे लगाने का काम कंपनी कर्मी करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को प्रशासन जोर शोर से अंजाम देने में जुटा है। एक- एक कर उसके द्वारा कार्य निपटाया जा रहा है। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए आयोग ने अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों के लाइव टेलीकास्ट का निर्णय लिया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भगवान शरण ने बताया कि मतदान के दिन संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा अतिसंवेदनशील केंद्रों की भी वीडियोग्राफी होगी। जनपद में आठ अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए है। इनमें पांच अमरोहा नगर पालिका व जोया व नौगांवा सादात नगर पंचायत में हैं। इन केंद्रों पर वेब कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मतदान का लाइव टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें