फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा ने अमरोहा में शशि और धनौरा में राजेश पर फिर जताया भरोसा, तीन नपं में उतारे मुस्लिम प्रत्याशी

Mon, 17 Apr 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रविवार की दोपहर भाजपा ने भी सभी नौ नगर निकायों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अमरोहा और मंडी धनौरा नगरपालिका सीट पर मौजूदा चेयरमैन को दोबारा टिकट दिया है। जबकि नौ में से तीन नगर पंचायतों पर मुस्लिम कार्ड खेला है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर ने बताया कि अमरोहा नगर पालिका से शशि जैन को दोबारा टिकट दिया गया है। जबकि गजरौला नगरपालिका से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य प्रत्याशी बनाई गई हैं। मंडी धनौरा नगर पालिका से तीसरी बार राजेश सैनी पर भरोसा जताया गया है। इससे पहले वह दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
बछरायूं नगर पालिका से शुभम शर्मा प्रत्याशी होंगे। शुभम शर्मा वर्ष 2017 में भी भाजपा के प्रत्याशी थे, उन्हें सपा राहत हसन के सामने हार झेलनी पड़ी थी। जोया नगर पंचायत से अब्दुल कलाम को प्रत्याशी बनाया है। जबकि उझारी नगर पंचायत से वसीम अल्वी को मैदान में उतारा है। नौगांवा सादात में मुस्लिमा खातून पर दांव खेला है। ये तीनों नए चेहरे हैं। वही सैदनगली नगर पंचायत से मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी व वर्तमान में एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन अभिषेक कौशिक की पत्नी अनुकृति चौधरी प्रत्याशी बनाई गई हैं। अगर सभी नौ नगर निकायों की बात रें तो भाजपा ने जोया, उझारी और नौगांवा सादात पर मुस्लिम कार्ड खेला है। तीनों ही नगर निकाय मुस्लिम बाहुबल हैं, यही सोचते हुए तीनों प्रत्याशी मुस्लिम उतारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें