बारिश के बाद घसियारीपुरा में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। हल्की बारिश से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। पूरे दिन आकाश में काले बादल छाए रहे।
शाम के समय आंधी के साथ हल्की बारिश ने धरती को भिगोया। देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पश्मिची उत्तर प्रदेश में 18 से 21 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है।
बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। आकाश में काले बादल छाने लगे, चंद घंटों में बारिश ने दस्तक दी। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी। सुबह बारिश के बाद पूरे दिन आकाश में काले बादल छाए रहे।
शाम होते ही आंधी के साथ बारिश से दस्तक दी। बारिश की फुहारों ने धरती को भिगोया। उधर, अगले चौबीस घंटे में अच्छी बारिश होने के संभावना जताई गई है।