उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से शासन के निर्देश पर योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 21 मई से 21 जून तक योगभ्यास के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग एक व्यापक विषय है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी सम्मिलित हैं। योग मैराथन के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं के व्यायाम के साथ-साथ समाज को योग के प्रति प्रेरित करेंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के प्रभारी डॉ. पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को महाविद्यालय की ओर से योग मैराथन का आयोजन किया गया है। इसमें छात्र एवं छात्रा इकाई पृथक-पृथक टोलियों में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रोफेसर अनिल रायपुरिया, एनएसएस छात्रा इकाई की प्रभारी डॉ. सविता, डॉ. राज किशोर शुक्ल, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।