फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को होना होगा एकजुट : गुरनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रदेश व्यापी अभियान में सभी शिक्षकों की भागीदारी जरूरी है। सभी की भागीदारी ही मंजिल तक पहुंचाएंगी। संघ की बैठक सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर में हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। 25 सितंबर को मुरादाबाद में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर आयोजित होने वाले प्रदेश व्यापी मंडलीय धरने को सफल बनाने को रणनीति बनाई। एनपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है, तभी हम सफल हो सकते हैं। प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि आंदोलन के तीसरे चरण में पुरानी पेंशन बहाली और अन्य प्रमुख मांगों के समर्थन में मंडलीय धरने में अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं। धरने में संगठन के प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अतुल कुमार शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, एजाज हसन, डीपी अग्रवाल, महेश उपाध्याय, डॉ. जमशेद कमाल, आदिल अब्बासी, डॉ. सिद्धार्थ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें