फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लंपी वायरस को लेकर टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गोवंशीय पशुओं को लंपी वायरस से बचाव के लिए रविवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन 3200 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

जिले में गोवंशीय पशुओं को लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। 15 सितंबर से शुरू हुआ अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। सीवीओ डाॅ. आभा दत्त ने बताया कि इस दौरान 1,73,319 गोवंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। रविवार पहले दिन गोशालाओं और गांवों में अभियान के तहत पशुओं का टीकाकरण किया गया। पहले दिन 3200 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। अभियान का सीवीओ ने जोया के भीकनपुर मुंडा व अमरोहा के जब्दा में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीम को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अभियान के साथ ही गोवंशीय पशुओं को संरक्षित करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। रविवार को कांकाठेर से 16 व तेलीपुरा से छह पशुओं को संरक्षित कर गोशाला पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें