फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीस मिनट की झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कई दिन की उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार दोपहर मौसम ने करवट बदल ली। 30 मिनट झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जिसके चलते दुकानदार और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में पानी घुस गया। बारिश के बाद उमस ने लोगों को बेहाल किया। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। फसलों के लिए ये बारिश लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर के मुख्य कोट बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया। सड़क भी पानी से भर गई। कई दुकानों में पानी घुस गया। जिसके बाद व्यापारी नगर पालिका की अव्यवस्था को कोसते नजर आए। तमाम स्थानों पर कार और बाइकों के पहिये पानी में डूबे नजर आए। देर शाम आसमान में बादल छाए रहे। देर शाम को हवाओं के बीच कुछ राहत मिली। कृषि उप निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि ये बारिश धान, गन्ना व अन्य फसलों के लिए लाभदायक होगी। बारिश के चलते मापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ये रविवार को 32 डिग्री था। उन्होंने बताया कि मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश होने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें