रहरा। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव पौरारा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से परेशान होकर भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं ने साथ जलभराव में केले के पेड़ लगाकर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। छुट्टा पशुओं की समस्या और गंगा तटबंध मार्ग की बनवाने को लेकर भाकियू बीआर आंबेडकर की ओर से आठ सितंबर को डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको सफल बनाने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर कर रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को गांव पौरारा पहुंचे थे, जहां जलभराव की समस्या को देखकर उन्होंने विरोध किया। यह रास्ता स्कूल और मंदिर को भी जाता है। इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, देवराज सिंह, ओमकार सिंह, पुलकित, विजय सैनी, सोनू गुर्जर, अक्की कसाना, अंकित गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।