बारिश से आधे शहर में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सड़कों और कालोनियों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। बारिश बंद होने के घंटों बाद तक राहगीरों को सड़कों पर भरे गंदे पानी से गुजरना पड़ा। शहर के रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्यानपुर मार्ग और कोतवाली के सामने पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्या उठानी पड़ी। इसके अलावा शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क, लकड़ा चौराहा सहित दर्जनों मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि करीब 15 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। वहीं बारिश धान के साथ अन्य फसलों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी