फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो चौराहों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में दो चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें कैलसा बाईपास और पुलिस ऑफिस के पास के चौराहे शामिल हैं। इन फव्वारों में म्यूजिकल सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे कि देशभक्ति के तराने सुनाई पड़ेंगे। इतना ही नहीं चौराहों पर अमर शहीदों की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य में करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। चौराहों के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका का पिछले दिनों सीमा विस्तार हुआ है। इसमें 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव शामिल हुए हैं। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका के 40 वार्ड हो गए हैं। कुछ दिन बाद नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं। प्रशासन ने इसकी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। प्रथम चरण में नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर के दो प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कैलसा बाईपास और पुलिस ऑफिस के पास वाले चौराहा को चिह्नित किया है।
ईओ डॉ बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों चौराहों को आकर्षक का केंद्र बनाया जाएगा। इन चौराहे पर फव्वारे बनाए जाएंगे। रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। फव्वारों में म्यूजिकल सिस्टम लगाए जाएंगे। यहां से गुजरने वाले लोगों को सुबह और शाम रंगबिरंगी लाइटों के बीच देशभक्ति के तराने सुनाई पड़ेंगे। दोनों चौराहों के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। धनराशि आवंटित होते कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें