फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: साल भर पहले 16 लाख से लगी पानी साफ करने की मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। घरों से निस्तारित पानी को उपयोगी बनाने के लिए पालिका द्वारा 16 लाख रुपये खर्च कर तालाब पर लगाया गया पानी साफ करने की मशीन (वफल रिएक्टर) खराब हो गया। चोर उसकी मोटर निकाल ले गए। पानी साफ होने की बजाय गंदा ही तालाब में जा रहा है। जिसे निर्माण, सिंचाई, छिड़काव आदि कार्य में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 15615 घर हैं। जिनसे रोजाना चार लाख लीटर पानी निस्तारित होता है। घरों का निस्तारित पानी नगर क्षेत्र के चार तालाबों में जाता है। ये तालाब मायापुरी, नाईपुरा, अल्लीपुर भूड़ और भानपुर में हैं। घरों से निस्तारित पानी में कीचड़, केमिकल, घरों का छोटा-मोटा कूड़ा कचरा भी होता है। जिस तालाब में यह जाता है, उसमें सिल्ट जम जाने के कारण भूमिगत जल का स्तर नहीं बढ़ा पाता। कीचड़ और केमिकल युक्त होने के कारण किसी अन्य कार्य में भी घरों से निस्तारित पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। जबकि दो लाख लीटर पानी बहुत काम आ सकता है। इसलिए इस पानी को उपयोगी बनाने के लिए बीते साल चारों तालाबों पर वफल रिएक्टर लगाने का निर्णय लिया गया। जिस पर 99 लाख रुपये खर्च आने का आकलन किया गया। जिसमें नाईपुरा वाले तालाब पर वफल रिएक्टर लगाने का काम पिछले साल ही हो गया। जिस पर 16 लाख रुपये खर्च हुए। मायापुरी और अल्लीपुर भूड़ वाले तालाब पर 31-31 लाख रुपये व भानपुर वाले तालाब पर वफल रिएक्टर लगाने में पालिका 21 लाख रुपये खर्च करना तय किया गया।
मगर हैरत की बात यह है कि नाईपुरा में लगाया गया 24 घंटे में तीन लाख लीटर पानी को साफ करने की क्षमता वाला वफल रिएक्टर खराब हो गया। उसकी मोटर को चोर ले गए। इस कारण घरों का निस्तारित पानी उसमें साफ होकर बराबर के तालाब में नहीं जा रहा, बल्कि उसके साथ कीचड़, केमिकल, घरों का छोटा-मोटा कूड़ा कचरा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ शालिनी गुप्ता का कहना है कि वफल रिएक्टर को जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें