फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमा से गुजर रही गंगा नदी में पानी सामान्य, कंट्रोल रुम में करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तराखंड में आपदा के बाद जिले में प्रशासनिक और पुलिस महकमा अलर्ट है। गंगा किनारे के गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा प्रशासनिक मशीनरी भी पल पल की रिपोर्ट ले रही है। हालांकि अब तक सब कुछ सामान्य है। प्रशासन ने कंट्रोल रुम स्थापित किया है। जिसका नंबर 05922-252066 है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर के फटने और ऋषि गंगा जल बिजली परियोजना का बांध टूटने से नदियों में अधिक मात्रा में पानी के अधिक बहाव की आशंका है। इसके चलते नदियों के किनारे गांव के लोग सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में आपदा से जिला बाढ़ कंट्रोल रुम में संपर्क किया जा सकता है। यहां पर जानकारी दी जाएगी। जिले में गंगा नदी के किनारे 53 गांव स्थित हैं। इसमें 10 गांव रेड जोन में है लेकिन खास बात यह है कि जिले में गंगा नदी के पानी के स्तर में खास बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें