फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच सेमी बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 1.20 मीटर दूर गंगा

Wed, 27 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजनौर बैराज से 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। तिगरी में जलस्तर 200.75 से बढ़कर 200.80 मीटर पर पहुंच गया। तिगरी में गंगा खतरे के निशान 202 मीटर से 1.2 मीटर दूर बह रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजनौर बैराज से 1,44,807 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 200.80 मीटर पर पहुंच गया। खादर क्षेत्र के गांव दारानगर, टीकों वाली, शीशों वाली, भुड्डी वाली में बाढ़ का पानी घुस गया।
धान की फसलें डूब जाने के कारण बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गईं। मोहरका पट्टी निवासी चौकीदार तस्लीम अहमद ने बताया कि दो लाख रुपये उधार लेकर शकरकंद की फसल उगाई थी, जो बाढ़ में नष्ट हो गई। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर के विशंभर सिंह नागर ने बताया कि दस बीघे से अधिक धान की रोपाई की थी। बाढ़ से पूरी फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को पांच सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें