फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाला चोक होने से खेतों में भरा पानी, डूबने से गेहूं की फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़े बाबू का तालाब की तरफ जा रहा नाला चोक हो जाने के कारण पानी गेहूं के खेतों में भर गया। इससे आठ किसानों की फसल डूबने से नष्ट हो गई। किसानों ने नगर पालिका से पानी को रोकने और नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। कहा कि पानी नहीं रोके जाने और मुआवजा दिलाने को ठोस कदम नहीं उठाया तो वह पालिका के खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बालेश कुमार, पिंटू, बनी सिंह, शंकर सिंह, कुबेर सैन, राजपाल, जॉन राजपूत और विचित्र भाटी आदि किसानों का कहना है कि उनके खेत बूढ़े बाबू के तालाब के आसपास हैं। तालाब में मायापुरी, फाजलपुर, चामुंडा मंदिर, चौहानपुरी तक का पानी जाता है। जिस नाले से पानी जाता है, वह चार दिन से चोक पड़ा है। इसके कारण नाले का पानी आगे तालाब में जाने की बजाय खेतों में भर गया है। खेतों में गेहूं की फसल थी। पानी भर जाने से गेहूं की फसल डूब कर नष्ट हो गई। चार दिन से नगर पालिका से लगातार नाला खुलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन लापरवाही बरत रहे पालिकाकर्मी किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा। खेत पानी से लबालब हो गए हैं और फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने नगर पालिका से पानी को रुकवाने और नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की आवाज उठाई।
बीते चार माह से नहीं हुई नाले की सफाई
गजरौला। सुल्तान नगर मोहल्ला स्थित नगर पालिका का नाला घास और झाड़ियों से भर गया है। बीते चार माह से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाले में उग आई घास और झाड़ियां लोगों की परेशानी का कारण बन सकती हैं। अगर बारिश हो गई तो सारा पानी निकास नहीं होने के कारण मोहल्ले में भर सकता है।
विज्ञापन

गजरौला नगर पालिका के नाला चोक होने की जानकारी मिली है। वह ईओ से जानकारी करेंगे कि किस वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया। वह किसानों के सामने समस्या नहीं आने देंगे। राजीव राज, एसडीएम मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें