फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण बंद करने की चेतावनी दी

Wed, 28 Feb 2024 03:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा) भाकियू लोकशक्ति ने चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण बंद करने की चेतावनी बिजली विभाग को दी है। यह चेतावनी मंगलवार को ब्लॉक परिसर में हुई एक पंचायत में दी गई। भाकियू ने पीएम व सीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति की एक पंचायत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर ने कहा कि चेकिंग के नाम पर किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बिजली अधिकारियों को इससे बाज आने की चेतावनी दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि साल में एक बार लोकसभा व विधानसभा में एक सत्र विशेष रूप से किसानों के लिए आयोजित किया जाए ताकि किसानों की समस्याओं पर गंभीर विचार किया जा सके। पंचायत में कृषि आयोग का गठन करने व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर जुल्फकार इदरीशी, अशोक कुमार, मुकेश यादव, चंद्रकिरण सैनी, रामपाल सिंह, नीरज कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें