फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 12वीं में वृशिका और 10वीं में स्वाति बनीं जिला टॉपर, दोनों ने झटके 96 फीसदी नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। जिसमें लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की छात्रा वृशिका ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं एएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता जोया की स्वाति हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। जिला टॉपर्स के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस बार बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया। परिणाम आने से पहले छात्र-छात्राओं के दिलों की धड़कनें बढ़ी रहीं। परीक्षार्थियों ने हिम्मत जुटाते हुए रिजल्ट देखा। परीक्षा में अच्छे अंकों सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह खुशी से उछल उठे। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में जिले के 28 मेधावियों का कब्जा रहा।
हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में यश पब्लिक इंटर कॉलेज स्कूल गजरौला के बच्चों का दबदबा रहा। इस काॅलेज की अशी गोयल, प्रियांशी, अल्फिशा, प्रतिभा सिंह, प्रियांशी चौहान समेत पांच मेधावियों ने टॉप टेन सूची में कब्जा जमाते हुए सफलता का परचम लहराया। ऐसे ही एएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता के तीन और रामपाल सिंह इंटर कॉलेज रझोहा के चार बच्चों ने कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया। काॅलेज प्रबंधन ने सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए मेधावियों को बधाई दी। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर एचपीएलडी सरस्वती विद्या मंदिर तनिष अग्रवाल, सोहनलाल देववती इंटर काॅलेज सैदनगली के यक्ष त्यागी, यक्ष पब्लिक स्कूल की अशी गोयल रहे। तीनों ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कलां की हिमांशी, भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की सानिया और केएसबी इंटर काॅलेज घंसूरपुर माफी हलपुरा की अरीना ने 95.50 फीसदी नंबर पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला के अरुण कुमार ने 95.17 प्रतिशत नंबर पाकर चौथे स्थान पर कब्जा किया। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कलां के दो मेधावियों का कब्जा रहा। वहीं एसएस एकेडमी इंटरमीडिएट अतरासी रोड और मातेश्वरी कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज चकारसी के छात्रों ने भी टॉप टेन की सूची में जगह बनाई। वहीं इंटर की परीक्षा की टॉप टेन सूची में 19 छात्र-छात्राओं का कब्जा रहा। जिसमें लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की छात्रा वृशिका ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। जबकि फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लुहारा की पलक, श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला के छात्र पुरुषोत्तम ने 95.80 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पर रहे। एसडीडब्ल्यू इंटर कॉलेज लुहारी भूड़ की छात्रा लक्क्षी ने तीसरा स्थान झटका। एएसपी बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता के शाहरुख खान और जीपीएस एकेडमी इंटर कॉलेज भजनपुरी के मोहम्मद अनीस टॉप टेन की सूची में चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा एसएस एकेडमी इंटरमीडिएट अतरासी रोड अमरोहा के पल्लवी समेत अन्य कई कॉलेजों के 19 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें