फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट प्रतिशत में आई गिरावट: हाईस्कूल में 1.58, इंटर में 5.45 प्रतिशत गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में इस बार जनपद हाईस्कूल में 6वें स्थान से फिसल कर 25वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं इंटर मीडिएट की परीक्षा में पांचवे से पहले पायदान पर पहुुंच गया। रिजल्ट प्रतिशत गिरने से जिम्मेदारों में निराशा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद का रिजल्ट प्रतिशत 93.09 फीसदी रहा। इस बार हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट 91.51 प्रतिशत रहा। इस बार हाईस्कूल के रिजल्ट प्रतिशत में 1.58 फीसदी की गिरावट आई है। 2022 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में जनपद अमरोहा प्रदेश में छठे स्थान पर था। जबकि इस बार खिसक कर 25वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91.95 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 86.50 फीसदी रहा है। इस बार इंटरमीडिएट रिजल्ट प्रतिशत में 5.45 प्रतिशत की गिरावट आई है। गत वर्ष इंटरमीडिएट रिजल्ट प्रतिशत में अमरोहा प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। हालांकि इस बार अमरोहा प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यूपी बोर्ड में जनपद में रिजल्ट प्रतिशत गिरने पर जिम्मेदारों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें