फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में कराएं संपन्न मतदान

Thu, 25 Apr 2024 06:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में चुनाव डयूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे तथा प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को व्यक्तिगत रूप से स्वयं देखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर डीएम, एसपी ने संयुक्त रूप से चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में बताया। कहा कि समस्त कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व आचरण अच्छा रखने, पहचान पत्र साथ रखने, साफ सुथरी वर्दी धारण करने व समय से ड्यूटी पर पहुंचने व चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही ड्यूटी स्थान छोड़ने के निर्देश दिए। अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहकर मतदान स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें। मतदान के दिन प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे तथा प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को व्यक्तिगत रूप से स्वयं देखना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें