फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में चलाया वोटिंग अभियान

Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बुधवार को भी अलग अलग विभाग के 400 कर्मियों द्वारा वोटिंग की गई। वोटिंग मध्य रात्रि 12 बजे तक कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन शाखा गजरौला द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में वोटिंग अभियान चलाया गया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ वोटिंग अभियान बुधवार मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहा। अमरोहा रेलवे स्टेशन तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ अमरोहा के कार्यालय में ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग तथा कमर्शियल विभाग के 400 कर्मचारियों द्वारा वोटिंग की गई। यह मतदान लोधीपुर, हकीमपुर, चक्काली लेट, अमरोहा व गजरौला में कराया गया। बता दें कि मंगलवार सुबह आठ बजे से यह मतदान शुरू हुआ। यह मतदान दो दिवसीय था। जिसमें रेलवे से जुड़े कर्मचारियों ने वोटिंग की। बृहस्पतिवार सभी वोट डीआरएम कार्यालय में एकत्र किए जाएंगे। ताकि, अधिकारियों के माध्यम से उनकी बात सरकार तक पहुंच सके। इस दौरान शाखा सचिव तेजपाल सिंह, शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, डेलीगेट अनिल कुमार, भुवेश कुमार, बिनुपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें