फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तहसील के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत के मामले में दो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक महीने पहले तहसील के रिटायर्ड कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर उधर लिए रुपयों को वापस नहीं देने और प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की आखरी बार आरोपी से फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन

मृतक जसराम सिंह अमरोहा नगर के मोहल्ला वासुदेव शास्त्री नगर की रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी अमलेश के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा उन्होंने गोद ले रखा है। जसराम सिंह तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। दिसंबर 2017 में वह रिटायर्ड हो गए थे। इसके बाद से अपने घर पर ही रहते थे। 20 अक्तूबर की सुबह नौ बजे जसराम सिंह परिजनों से बिना बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अमरोहा नगर की वासुदेव चौकी और नौगांवा सादात थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अगले दिन दोपहर के समय नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव के पास गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। इस दौरान परिजनों ने हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। वहीं जसराम सिंह के शरीर पर कहीं भी चोटों के निशान नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने के बाद सामने आई थी लेकिन बाद में परिजनों ने देहात थानाक्षेत्र के गांव घना नगला के रहने वाले विमल सिंह और उसके साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक जसराम सिंह ने वर्ष 2017 में विमल सिंह को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बाद विमल सिंह ने 25 हजार रुपये वापस दे दिए थे। जबकि बकाया 25 हजार रुपये वापस नहीं किए थे। उधार लिए रुपयों को लेकर विमल सिंह अपने साथियों के साथ जसराम सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में विमल और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जसराम सिंह की आखरी बार विमल से ही फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें