फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए शुक्रवार से आयोग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत चारों विधानसभा के लिए निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन आज प्रकाशित होगा। अभियान के अंतर्गत ऐसे युवा जो एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वह फार्म छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। अभियान के तहत मतदाताओं की सुविधाओं के लिए छह दिन बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम
- मौजूदा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन - 27 अक्तूबर
- फार्म भरने, जमा करने की तिथि -27 अक्तूबर से 9 दिसंबर
- बूथों पर विशेष अभियान - 4, 5, 25, 26 नवंबर, 2 व 3 दिसंबर
- फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन - 5 जनवरी 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें