फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए भाजपा फैला रही दहशत ः जयंत चौधरी

Sun, 19 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के एक बैंक्वेट हाल में रालौद के सम्मेलन में बोलते पूर्व सांसद जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राष्ट्रीय लोकदल के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को शनिवार को संबोधित करने आए रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, कैराना मसले को भाजपा बेवजह तूल दे रही है। वह कैराना के मुद्दे को उछालकर प्रदेश और देश का मौहाल खराब कर रही है। इससे लोगों में दहशत है, नौजवानों को इससे सतर्क रहना चाहिए। भाजपा वोट के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत की खाई पैदा कर रही है। 
विज्ञापन


 भाजपा पर निशाना साधते हुए चुनाव नजदीक आते ही हिंदू-मुस्लिमों के मामलों जैसे हथकंडे अपनाती है। कहीं ऐसा न हो कि विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में भाजपा बड़ा दंगा करा दे, क्योंकि उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। सुमंगलम बैंक्वेट हाल में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा को घेरा। कहा कि, गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं पर केंद्र सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

 शुगर मिलों के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर ही है। राष्ट्रीय महासचिव ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी तंज कसा। कहा कि, भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। लेकिन अभी तक अच्छे दिन नहीं आए। सिर्फ बातों से काम नहीं चलता, कुछ करना होता है। गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा जाएगा। आरोप लगाया कि, कैराना के मुद्दे पर भाजपा जनता के सामने गलत रिपोर्ट पेश कर ही है। भाजपा जिन लोगों के पलायन करने की रिपोर्ट पेश कर रही है। उन लोगों से हमने भी बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें