फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आरएसएस शाखाओं के एकत्रीकरण कार्यक्रम में जुटे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को रामलीला मैदान में संघ के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शाखा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित हुए एकत्रीकरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के स्वयंसेवक एकत्र हुए। इसके बाद संघ स्थान पर शाखा का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित की गई शाखा में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्वयंसेवकों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। बाल स्वयंसेवकाें को अलग अलग तरह के खेल सिखाए गए। सह प्रांत प्रचारक विनोद कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक नियमित शाखा में आएं और अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ अमरोहा नगर व अन्य क्षेत्रों में भी शाखाओं का विकास करें। कहा कि कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवकों में समाज का नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है और कार्यकर्ताओं को समाज के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा भी देता है।
इस दौरान विभाग प्रचारक अतुल कुमार, जिला प्रचारक अखिलेश कुमार, नगर कार्यवाह अंकित त्यागी, नगर संघचालक विरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें