फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विज्ञान क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विवेक और रिवेश रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय मानक ब्यूरो ने कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में मानक विज्ञान क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। विशेषज्ञों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को आभूषण, आग बुझाने वाले सिलेंडर, पानी की बोतल की गुणवत्ता, गैस के चूल्हे, स्कूल बैग तथा विभिन्न प्रकार के हेलमेट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। लिखित क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल छह विद्यार्थियों का चयन किया गया। पहला स्थान आने पर विवेक कुमार, रिवेश कुमार को एक हजार, कनिष्क, सायमीन काे दूसरा स्थान आने पर 750 रुपए तथा यश कुमार, आमिर रजा के तीसरा स्थान आने पर पांच सौ रुपये व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशेषज्ञ प्रियांशु कुमार आर्य ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के मानकों के बारे में छात्रों को बताया। इस दौरान मेंटर संतराम सिंह यादव, प्रधानाचार्य सीपी सिंह, महेश शर्मा, सत्येंद्र चौहान, अमित कुमार सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें