फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उपनिबंधक-एसडीएम कार्यालय नव निर्मित तहसील में बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार को सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएम निधि गुप्ता वत्स से मिले। नवीन तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय स्थापित कराने की मांग की। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय, एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय एक ही स्थान पर है। गुलड़िया में निर्माणाधीन तहसील भवन में यह कार्यालय प्रस्तावित नहीं हैं। इन कार्यालयों का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित है। जिनकी आपस में दूरी लगभग 8 से 10 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में है। इससे जनता को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। उनकी मांग है कि नवीन तहसील परिसर में ही उपनिबंधक कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय स्थापित किया जाएं। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए स्थाई चैंबर्स एवं बार भवन का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में महासचिव सतेंद्र पाल सिंह, शमीम अहमद, हबीब अहमद, प्रमोद भटनागर, चंद्रपाल सिंह, गौरव शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें