फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में तमंचे के साथ फोटो खींचकर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बड़े भाई की शादी में युवक ने तमंचे को हाथ में लेकर फोटो खींच लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। छह दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव से पड़ोसी गांव में बरात गई थी। यहां बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया। बाद में उसी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद गांव के ही कुछ युवकों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि बड़े भाई की बरात में तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचवाकर वायरल करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तमंचा बरामद किया जाएगा। दो दिन पूर्व सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द निवासी एक युवक पुलिस ने तमंचा हाथ में लेकर फोटो वायरल करने के आरोप में पकड़ा था। उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें