फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रंगरूटों पर वायरल  का हमला, दर्जनभर बीमार 

Thu, 21 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस लाइन में प्रशिक्षणों के आराम के लिए बना टीनशेट।
विज्ञापन
 जिले की पुलिस लाइन में वायरल फीवर फैल गया है। महिला रंगरूट उसकी चपेट में आ गई हैं। एक के बाद एक की हालत बिगड़ती जा रही है। बुधवार को रंगरूटों के गश खाकर गिरते ही ट्रेनर के होश फाख्ता हो गए। अधिकारी ही नहीं बल्कि कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने 11 रंगरूटों को जिला अस्पताल में दिखाया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। इसके बाद ही अधिकारियों की जान में जान आई। 
विज्ञापन


मंडी समिति परिसर में पुलिस लाइन बनी है, जिसमें 137 महिला पुलिस प्रशिक्षुओं की प्राथमिक ट्रेनिंग चल रही है। रोज उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन धीरे-धीरे महिला रंगरूट बीमार पड़ने लगी हैं। जी हां, उनमें वायरल फीवर फैल  गया है। इससे तबियत बिगड़ती जा रही है।

बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान एक महिला रंगरूट गश खाकर गिरी तो ट्रेनर के होश उड़ गए। इसके बाद अन्य रंगरूटों ने भी हालत बिगड़ने की बात बताई।
इस पर अधिकारी व कर्मचारियों ने गाड़ी मंगाई और महिला रंगरूटों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक-एक कर डाक्टर ने उनकी हालत देखी। जिसके बाद प्रत्येक को दवाई उपलब्ध कराई। साथ ही बचाव के तौर तरीके भी बताए। डाक्टरों की मानें तो मंगलवार को भी करीब दस महिलाएं               रंगरूट आई थीं, जिनको वायरल फीवर था। दवाई देकर उनको  भी आराम करने की सलाह दी   गई थी। कुल मिलाकर  आंकड़ा 20 के पार पहुंच               चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें