फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रांसफार्मर में लगी, बिजली ठप होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में रविवार रात बिजली के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे पूरे गांव की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंकर आग पर काबू किया। बिजली ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में पेयजल की समस्या होने लगी है। ठंड के मौसम में बिजली न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें