अमरोहा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पूठी में पंचायत भवन निर्माण हो रहा है। पंचायत भवन का स्थान परिवर्तित कराने की मांग को लेकर गांव के 10 लोग गांव में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गांव निवासी हरेंद्र सिंह, चंद्रपाल, विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, पवन सिंह, कलुआ सिंह , कविंद्र सिंह आदि लोगों का कहना है कि गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन जिस स्थान पर पंचायत भवन बन रहा है। उस स्थान पर जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। बहुत ही गलत जगह पर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने तीन दिन पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर पंचायत भवन का निर्माण रुकवा कर दूसरे स्थान पर शुरू कराने की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को उक्त 10 ग्रामीण गांव में ही मंदिर पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उप जिलाधिकारी संजय बंसल का कहना है कि भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता हो गई है। जल्दी ही उनकी समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।