हसनपुर। क्षेत्र के गांव सहेलिया में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रहे ओवरहेड टैंक का निर्माण अधर होने से परेशान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है। पानी की टंकी का निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। इससे गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ गई है। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान रोहित चौधरी, हरफूल सिंह, देवेंद्र, महबूब, फारूक, नफीस, शौकीन, राजेंद्र, प्रवीण, धर्मवीर रहे।