नौगावां सादात। गांव बीलाना के सद्दाम नगर मोहल्ले में बिजली ट्रांसफार्मर की लगातार खराबी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर का फेस बार-बार खराब हो जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे दिन और रात दोनों समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि या तो खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए या फिर उसका लोड कम किया जाए, जिससे बार-बार होने वाली बिजली समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप रहने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान जावेद, परवेज, अरशद, अरमान, फरमान, सलीम, शादाब, राशिद, जाकिर, सिराज, जुल्फकार, अयान, रिजवान, रिफाकत और इशरार मौजूद रहे।