फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कच्ची शराब के विरोध में ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव रखेड़ा के लोगों ने कच्ची शराब के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर से कहा कि उनके गांव में कच्ची शराब बनाई व बेची जा रही है। जिसका युवा वर्ग पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव रखेड़ा निवासी ग्रामीण सोमवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिसे खुलेआम बेचा जा रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक कच्ची शराब का सेवन कर रहे हैं। युवा वर्ग भी हर समय नशे में रहते हैं। कच्ची शराब रोकने के लिए कई बार आबकारी टीम को सूचना दी गई, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा सका। कच्ची शराब की रोकथाम के लिए गांव में समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति द्वारा कच्ची शराब बनाने के आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मान सिंह, वीर सिंह, सतवीर सिंह, महेश सिंह, वेदप्रकाश, लीला, बालकिसन, मान सिंह, तेजपाल, कोशिंदर, मनोज, जयपाल, रोहताश, कंचन, गौतम आदि रहे। उधर, आबकारी निरीक्षक रामकुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें