फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ठगी पीड़ित परिवार जमा कर्ताओं ने डीएम से लगाई डूबी रकम दिलाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारियों डूबी रकम दिलाने के लिए लगातार आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन से लगातार मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून 2019 बनाया गया था। जिसके तहत ठग कंपनी एवं ठग सोसायटी में डूबी हुई जमा राशि को पीड़ित आवेदक को 180 दिन में जमाराशि के दो से तीन गुणा वापस दिलाने का कानूनी अधिकार दिया था। कानून बनाकर जनता को यह विश्वास दिलाया था कि सरकार उनका डूबा हुआ ठगा गया धन वापस करेगी। पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक उनकी डूबी रकम वापस नहीं मिली है। उनकी मांग है कि उनकी डूबी रकम दिलाई जाए। इस दौरान मनोज कुमार, डाॅ. वीर सिंह, प्रेम सिंह, गुड्डो, रामगोपाल सिंह, सविता, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें